विद्युत विभाग के जेई व लाईनमैन की लापारवाही से कंगाल हो रहे व्यापारी

नगर पालिका परिषद महराजगंज स्थित फरेंदा रोड पर शॉर्ट सर्किट होने का विडियो वायरल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।विद्युत विभाग की लापारवाही से रोजाना कहीं न कहीं शॉर्ट सर्किट होता नजर आ रहा है जिससे हो रही घटनाएं लोगों को कंगाल बना दें रही हैं। यहीं वजह है कि जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सदर ब्लाक के सामने स्थित एक जूते के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से विगत दिनों भयानक आग लग गई थी। आग इतनी विकराल थी कि धीरे- धीरे पूरे शो रूम को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दिया था अग्निशमन की कई गाड़िया घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू का प्रयास करने लगी। दमकल की कई गाड़ियों द्वारा लगभग चार घंटो की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर ज्यादातर कंट्रोल कर लिया गया था और एक दो घंटो में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया जिसमें करोड़ों रुपए के सामान जलकर राख हो गई थी। पुनः आज उसी विद्युत पोल से शॉर्ट सर्किट होने लगा जिसका विडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही विद्युत विभाग के जेई व लाईनमैन की घोर लापरवाही से स्थानीय व्यापारियों की नींद हराम हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह नगर में शॉर्ट सर्किट होता रहा तो व्यापारी कंगाल होकर रोड पर आ जाएंगे। परंतु विभागीय अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

3 minutes ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

24 minutes ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

37 minutes ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

53 minutes ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

21 hours ago