महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी ने जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला जनसुनवाई आयोजित की गई तथा कई स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड, सामान्य वार्ड, एनबीएसयू कक्ष, प्रसव कक्ष, आयुष्मान कार्ड पटल, महिला ओपीडी तथा ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके बाद तहसील खलीलाबाद में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 24 मामले प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
तत्पश्चात विकास खंड नाथनगर की ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में महिला चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल के दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा तीन बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय काली जगदीशपुर का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं और पढ़ाई की जानकारी ली गई।
कार्यक्रमों के दौरान पीऑरओ मुकेश गौड़, भाजपा नेता गौरव निषाद साहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामवासी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

16 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

16 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

16 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

16 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

17 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

17 hours ago