गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लार पुलिस की सक्रियता रंग लाई। क्षेत्र से गायब दो सगी बहनें सलेमपुर के रेलवे स्टेशन के पास से डरी सहमी अवस्था में शुक्रवार को अपरान्ह बरामद हो गई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं कि वे कैसे गायब हुई थीं। इनके गायब होने में यदि किसी का हाथ होगा तो उनके खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। लार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनें कुछ दिन पूर्व घर से बाजार दवा लेने के लिए गई थीं। काफी समय होने के बाद वापस नहीं लौटीं। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मई को हमारी दो नाबालिग बेटियां घर से दवा लेने के लिए बाजार के लिए निकलीं। लेकिन अभी तक नहीं लौटीं। रविवार की रात सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक लार उमेश कुमार बाजपेयी पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लिए थे। उसके बाद से लगातार पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

32 minutes ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

42 minutes ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

53 minutes ago