जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगर चार्ज अधिकारियों ने प्रतिभाग कर जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, महत्व और गोपनीयता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और इसके महत्व के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व 7 मई से 21 मई 2026 तक आम नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान महराजगंज के लिए नामित जनगणना कार्य निदेशालय के मंडल प्रभारी डॉ. गौरव पाण्डेय तथा जिला प्रभारी जनगणना अम्बिका मौर्य ने जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सीएमएमएस पोर्टल, एचएलवीओ के गठन तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों ने भी विभिन्न सत्रों के माध्यम से अधिकारियों को जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ, डीईएसटीओ, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

7 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

8 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

8 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago