छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर नगार मार्ग पर स्थित मिश्रचक गांव के पास सड़क किनारे बने मकान के छत के ऊपर चचेरे भाई के साथ सोए युवक का शव मकान के पीछे खेत में गिरा हुआ पड़ा था। मृतक की पहचान 48 वर्षीय जय नाथ महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के महाजी गांव के निवासी था। वह अपने चचेरे भाई भीम महतो के साथ मिश्रचक में विनोद पांडे के मकान में किराए पर रहते थे। दोनों भाई घूम-घूमकर दाल, भुजा और घाठी बेचने का काम करते थे।
गुरुवार की शाम दोनों भाइयों ने खाना खाने के बाद रोज की तरह छत पर जाकर सो गए थे। देर रात जब भीम महतो की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि जय नाथ छत पर नहीं हैं। उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब वह नीचे उतरे तो मकान के पीछे जय नाथ महतो का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जय नाथ महतो की मौत कैसे हुई। चचेरे भाई भीम महतो का कहना है कि जय नाथ पेशाब करने के दौरान नीचे गिर गया होगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि छत पर सोने के दौरान गिरने से हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में परियों को सूचना दे दी गई है परिजन पोस्टमार्टम हाउस बलिया पहुंचने की बात कहे हैं

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

6 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

11 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

11 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

11 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

11 hours ago