Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंडी समिति के अग्नि पीड़ितों को राहत न मिलने से व्यापारी आक्रोशित

मंडी समिति के अग्नि पीड़ितों को राहत न मिलने से व्यापारी आक्रोशित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) नवीन मंडी समिति खलीलाबाद में विगत दिनों हुए अग्नि दुर्घटना से पीड़ित व्यापारियों को अभी तक शासन-प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग व राहत न मिलने से आक्रोशित सब्जी व फल व्यापारियों द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
उक्त के सम्बंध में मंडी समिति में बैठक कर रूपरेखा तय की गई तथा सभी को जिम्मेदारी बांटी गई और संगठन के प्रादेशिक कार्यालय को भी इस संदर्भ में सूचना दिया गया। प्रदेश कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि मंगलवार से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल भी नवीन मंडी स्थल खलीलाबाद पहुंच सकते हैं।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि, अनिल कुमार,उस्मान,जावेद सहित तमाम व्यापारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments