11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौबना में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवक ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से लटक रहा हाई वोल्टेज बिजली तार ट्रैक्टर के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया और चालक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – अवैध अतिक्रमण पर SDM नानपारा की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सरकारी भूमि पर बना पक्का निर्माण ध्वस्त

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस तथा बिजली विभाग को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने लटकते हाईटेंशन तारों को हादसे का कारण बताते हुए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे खतरनाक बिजली तारों को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें – दो जिलों के सात शिकारी गिरफ्तार, चीतल का मांस बरामद; क्षेत्रीय वन अधिकारी ने भेजा जेल

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

17 minutes ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

1 hour ago

बलिया में होली से पहले वेतन-पेंशन जारी, कर्मचारियों में खुशी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…

1 hour ago

मध्य पूर्व तनाव से बलिया के परिवार चिंतित, उड़ानें प्रभावित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अस्थिर हालात के बीच खाड़ी…

2 hours ago

रंगों में रची समरसता की संस्कृति: होली का व्यापक संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फाल्गुन की बयार के साथ जब रंगों की छटा बिखरती है,…

2 hours ago

महराजगंज के घुघली के लाल डॉ. अनोज यादव को पीएचडी, क्षेत्र में जश्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…

2 hours ago