बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। ग्राम कगार स्थित गाटा संख्या 603, रकबा 0.0024 हेक्टेयर, जो कि राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है, उस पर अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सरकारी भूमि पर मेहमान सिंह, ध्रुव सिंह, सर्वजीत सिंह एवं बघेल सिंह पुत्रगण ननकऊ सिंह द्वारा रात के समय दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत मिलते ही उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमों के तहत पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
ये भी पढ़ें – दो जिलों के सात शिकारी गिरफ्तार, चीतल का मांस बरामद; क्षेत्रीय वन अधिकारी ने भेजा जेल
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते अवैध अतिक्रमणकारियों में भय का माहौल है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…