Saturday, February 7, 2026
HomeUncategorizedराम लला के दर्शन करने जा रही टूरिस्ट बस रोडवेज से टकराई

राम लला के दर्शन करने जा रही टूरिस्ट बस रोडवेज से टकराई

45 श्रद्धालु घायल पांच की हालत गंभीर

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस के पीछे से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में अयोध्या जा रहे 45 यात्रियों को चोट आई है। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पांच की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments