उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गन्ना सहकारी विकास समिति उतरौला के तोताराम वर्मा सभापति व संजय कुमार यादव उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।आर ओ तहसीलदार उतरौला सत्यपाल प्रजापति ने निर्वाचित सभापति व उप सभापति को प्रमाण पत्र दिया।
गुरुवार को गन्ना सहकारी समिति के सभापति व उपसभापति के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी गन्ना समिति कार्यलय पर बनी रही।बारह बजे नामांकन समय तक सभापति के लिये तोताराम वर्मा व उपसभापति के संजय कुमार यादव ने नामांकन किया।अन्य किसी का नामांकन दाखिल न होने के कारण रिटर्निग आफीसर तहसीलदार उतरौला ने सभापति पर तोता राम वर्मा व उपसभापति पद पर संजय कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।सभापति तोता राम वर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्या का निराकरण,बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।किसानों की जायज मांगो को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेंगे।सभापति ने अपनी जीत का श्रेय विधायक राम प्रताप वर्मा व गन्ना किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर प्रमुख उतरौला महिपाल वर्मा,राकेश तिवारी, हेमन्त जायसवाल, मुन्ना दूबे,गयासुद्दीन खां,रफीक खान,अशोक मिश्रा, के के गुप्त,जनकराम मौर्य व सुधीर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…
सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…