जरवल चीनी मिल के टोकन क्लर्क हुए निलम्बित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को आयोजित हुई सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम हरचन्दा निवासी वसीम अहमद द्वारा शिकायत की गई थी की चीनी मिल जरवल रोड द्वारा गन्ना की तौल में अनियमितता बरती जा रही है, वसीम अहमद ने बताया की कृषक सेहराज खान पुत्र मुजीब एवं अकरूलनिशां पत्नी सेहराज ग्राम हरचन्दा के लिए बैलगाड़ी मोड हेतु (18 कुण्टल) के लिए जारी पर्ची के स्थान पर ट्रैक्टर मोड में 18 कुण्टल से अधिक की तौल कराई गई है।
डीएम ने इस शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति जरवल रोड के सचिव को तत्काल प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये गये,सचिव द्वारा ई.आर.पी. पोर्टल पर की गई जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर अध्यासी, प्रधान प्रबन्ध आई.पी.एल. चीनी मिल जरवलरोड को उक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि समिति स्तर से कृषको को गन्ना सप्लाई टिकट जिस मोड में जारी है उसी मोड में गन्ना तौल कराना सुनिश्चित करें। मिल प्रबन्धन द्वारा टोकन क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है साथ सम्बन्धित कृषक का सट्टा भी बन्द कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से, 27 मार्च को होगा समापन – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व…

7 minutes ago

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

3 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

3 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

3 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

3 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

10 hours ago