कपौवा शेर में लाखों का बना शौचालय निष्प्रयोज

ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं, ताकि गांवों को खुले में शौच मुक्त कर ओडीएफ की श्रेणी में लाया जा सके। मगर देखरेख के अभाव में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बदहाल है। कहीं शौचालय में दरवाजा व सीट नहीं है तो कहीं जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी नहीं है। अधिकांश गांवों में बने शौचालयों में ताले लटक रहे हैं। शौचालय का संचालन न होने से ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश हैं।
श्रीदत्तगंज के कपौवा शेरपुर में बना सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है। शौचालय के गेट पर ताला लगा होने के कारण उसका संचालन नहीं हो रहा है। ब्लॉक के कपौवा शेरपुर में बने शौचालय पर भी ताला लगा है। बिजली के अभाव में मोटर न चलने से टंकी में पानी नहीं भरता है। शौचालय गेट के पास गंदगी का अंबार लगा है।गांव के लवकुश, रामदीन,ननका,खेलावन ने बताया कि शौचालय बनाने से कोई लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है ,खुले में शौच करने मजबूरी है।
गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों के संचालन व देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है। प्रत्येक शौचालय पर हर महीने नौ हजार रुपये सरकार की तरफ से खर्च किया जा रहा है। इसमें छह हजार रुपये प्रतिमाह समूह की महिला को मानदेय व तीन हजार रुपये प्रति माह शौचालय की साफ-सफाई व अन्य चीजों के लिए खर्च होते हैं। हर महीने लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी सुमति सिंह ने बताया कि जल्द ही शौचालय शुरू कराकर सम्बन्धित लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago