अणुशक्तिनगर विधानसभा की झोपड़पट्टियों में शौचालय का पानी सड़कों पर बह रहा

मनपा एम/पूर्व के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
मानसून शुरू होने के पूर्व जहां एक ओर मुंबई उपनगर की झोपड़पट्टियों में मनपा की ओर से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है वहीं अणुशक्तिनगर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 148 के विष्णु नगर झोपड़पट्टी में शौचालय का गंदा पानी झोपड़पट्टी में बह रहा है। जिससे यहां के लोगों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां के सीवरेज की लाइन जर्जर हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में मनपा अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता महेश अप्पा सावंत ने बताया कि शौचालय की गंदगी के कारण यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सावंत ने मनपा एम ( पूर्व) विभाग के अधिकारियों से शौचालय की सिवरेज लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

9 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

9 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

9 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago