
अगस्त क्रान्ति दिवस पर कांग्रेसियों ने किया वीर शहीदों को नमन
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान में स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीद हुए वीर सेनानियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज का दिन देश को आजादी दिलाने का महत्वपूर्ण दिन है।नौ अगस्त1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से तुरंत भारत छोड़ने को कहा और इसी दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे शक्तिशाली आंदोलन की शुरुआत हुई।जब गांधी जी ने भारतवासियों को ‘ करो या मरो’ का नारा दिया तो अंग्रेजों ने दमन शुरू कर दिया, दमन के विरोध में कई वीर सेनानियों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी।आज भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करना ही इन वीर सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,भागीरथी प्रसाद,दीनानाथ भारती वरुण राय,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र,दीनदयाल यादव,धनन्जय पांडेय, सत्यम पांडेय, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, आनंद शंकर, आलोक त्रिपाठी राजन,अवधेश यादव, प्रेमलाल भारती,शम्भूनाथ दीक्षित, रोहित यादव रमाशंकर प्रसाद,डॉ एस के पाठक,सुनील द्विवेदी, उत्तेज मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,अशोक कुशवाहा, अशोक गौंड,रामदयाल प्रसाद, विजय शंकर मिश्र, पन्नालाल पाठक, मोहित कुमार आदि ने सम्बोधित किया।
