Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहाराज सिंह इण्टर कालेज में एनसीसी कैडेट्स को दिया तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण

महाराज सिंह इण्टर कालेज में एनसीसी कैडेट्स को दिया तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित हुआ इनकॉरपोरेटेड इन अदर ट्रेनिंग सेशन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महाराज सिंह इण्टर कालेज में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत इनकॉरपोरेटेड इन अदर ट्रेनिंग सेशन के तहत कार्यशाला आयोजित कर एनसीसी कैडेट्स को तम्बाकू नियंत्रण प्रशिक्षण दिया गया,प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों समेत एनसीसी के लगभग 127 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में एनसीसी कैडेट्स को तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और बचाव के बारे में जागरूक भी किया गया,तम्बाकू का सेवन न करने के लिए लोगों को प्रेरित कर जागरूक करना होगा।
कार्यक्रम का संचालन एनसीडी के डॉ परितोष तिवारी ने किया और उन्होंने तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों व उससे बचाव की विस्तार से जानकारी दी तथा डॉ तिवारी ने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से मुंह, गले, पेट तथा फेफड़ों में छाले पड़ जाते हैं तथा टीवी होने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में डॉ० परितोष तिवारी ने महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं मौजूद एनसीसी कैडेट्स को शपथ दिलाई कि हम कभी भी धूम्रपान या तंबाकू या अन्य प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे साथ ही अपने परिजनों या परिचितों को धूम्रपान का या अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने व सार्वजनिक परिसर को तम्बाकू मुक्त रखेगे, इस मौके पर महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह, प्राचार्य देव शरण, आर० एस० पांडेय, प्राचार्य अरविंद कुमार, संतोष चंद्र शुक्ला, श्रीप्रकाश, भीखू राम, अजय कुमार सिंह, अमरेश कुमार, एनसीडी सेल से विवेक श्रीवास्तव, मो० हारून, फहीम अहमद, शरद श्रीवास्तव, एनसीडी क्लीनिक से डॉ० रियाजुल हक, पुनीत शर्मा, संतोष सिंह, बृज प्रकाश, मनीष कुमार, राज कुमार महतो, सीमा कुमारी, अजय, मुकेश हंस एवं अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments