Categories: Uncategorized

गोंडा व रेसुब पोस्ट गोंडा द्वारा गलत घोषणा कर बुक किए गए तम्बाकू को जब्त किया

गोंडा ( राष्ट्र की परम्परा)अपराध आसूचना शाखा गोंडा निरीक्षक उदय राज हमराह स्टाफ को रेलवे स्टेशन गोंडा पर आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान पार्सल के 12 पैकेज संदिग्ध अवस्था में मिलने पर माल को चेक करवाने हेतु पार्सल कार्यालय गोंडा को सूचित किया गया। माल को पार्सल घर गोंडा में मंगवाया गया। मौके पर मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक गोंडा अकील अतहर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गोंडा जितेंद्र कुमार के साथ उक्त पैकेजों को खुलवाकर देखा गया उनमें माल को बुक करने के दौरान की गई उद्घोषणा से दूसरा माल 136 किलो तम्बाकू बुक करना पाया गया। जिस आधार पर माल को भेजने वाले से साठगांठ कर माल को पाने वाले नामित व्यक्ति नाम मोo मोहसिन खान पुत्र महबूब अली खान निवासी ददुआ बाजार, महारानीगंज, थाना कोतवाली नगर जिला गोंडा को कब्जे में लिया गया व तंबाकू के पैकेजों की जब्ती किया गया तथा एक अन्य व्यक्ति रामाशीष निवासी लखनऊ को वांछित किया गया है। उक्त बुकिंग में कर की हेरा फेरी करने की प्रबल संभावना को देखते हुए जीएसटी विभाग गोंडा द्वारा भी उक्त पार्सल पैकेजों की मांग किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो० मोहसिन खान को जप्त माल के एक लिखित तहरीर के साथ रेसब पोस्ट गोडा पर सुपुर्द करने पर अभियुक्त के विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

6 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

6 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

7 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

7 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

7 hours ago