
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण विजय कुमार ने जनसामान्य के सूचनार्थ बताया है कि मत्स्य विभाग द्वारा दिनांक 30 मई 2023 से समस्त विभागीय योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ किया गया थाl जिसको पुनः आगे बढ़ाते हुए अंतिम तिथि दिनांक 30-06-2023 तक कर दिया गया है।
उन्होेंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, नये तालाबों का निर्माण प्रथम वर्ष निवेश सहित, (मीठे जल) वायोफ्लाक तालाब निर्माण निवेश सहित, वृहद आर०ए०एस०, लघु आर0एस0, बैकयार्ड आर०ए०एस०, मोटर साईकिल विद आइस बाक्स, साईकिल विद आइस बाक्स, थ्री व्हीलर विद आइस बाक्स, कियोस्क, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र, इत्यादि।
उन्होंने बताया कि उक्त योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य संसाधन योजना, मछुआ कल्याण कोष, निषादराज बोट अनुदान योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, ग्राम सभा के पट्टे के तालाबों पर प्रथम वर्ष उत्पादन निवेश आदि से सम्बंधित योजनाएं सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि उक्त योजनाओं में लाभान्वित होने हेतु पात्र व्यक्तियों को आनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल http//fisheries.up.gov.in पर 30-06-2023 तक किया जा सकता है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण संत कबीर नगर विकास भवन तृतीय तल पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है। किसी भी जानकारी हेतु दूरभाष नम्बर-8574551573, 9839050788, 9026704674 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
