कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने एक एक कार्यकर्ता से की मुलाकात
संगठन के पदाधिकारियों के कार्यों की जानी जमीनी हकीकत
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संगठन को और मजबूत करने, पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करने व निष्क्रिय पदाधिकारियॉ को बदलने के लिए कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी ,राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने रविवार को टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व एक एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत मिलकर उसकी राय जानी। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर कांग्रेस आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। आज देश व उत्तर प्रदेश की आम जनता भाजपा के कुशासन से एकदम परेशान हो गई है। चुनाव में किए गए एक भी वादे इस सरकार ने पूरे नही किए। आज महंगाई की मार पूरा देश झेल रहा है। इस समय पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है, जो भी पदाधिकारी निष्क्रिय होगा उसको हटाने का काम किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद,केशव चंद यादव, अवधेश सिंह, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह,भागीरथी प्रसाद,दिनानाथ भारती, वरुण राय,नागेन्द्र शुक्ल, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी राजन, आनंद श्रीवास्तव ,दीनदयाल ,गोविंद मिश्र, समीर पाण्डेय, नीलेश त्रिपाठी,समीर पाण्डेय, रामअशीष साहनी,भरथ मणि त्रिपाठी,उत्तेज मिश्र,जयदीप त्रिपाठी,सत्यम पाण्डेय,वशिष्ठ मोदनवाल,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, वजीर अहमद,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,बदरे आलम,अवधेश यादव,विवेक मिश्र,मधु शर्मा, रीता देवी,सत्यप्रकाश मणि, लालसाहब यादव, ऋषिकेश मिश्र,जुलेखा खातून, विजय शेखर मल्ल रोशन,विनोद सिंह सैथवार, महेंद्र अम्बेडकर, उपेन्द्र कुमार, विजय शंकर मिश्र,जयप्रकाश पाल, धर्मेन्द्र पाण्डेय,विनोद जायसवाल,राजकुमार यादव, जब्बार अहमद ,हर्षित सिंह, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी,राहुल मिश्र, रोहित यादव,प्रियेश पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल से…