Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशठंड से राहत पहुचाने हेतु अंश फाउन्डेशन ट्रस्ट ने जगह जगह जलाया...

ठंड से राहत पहुचाने हेतु अंश फाउन्डेशन ट्रस्ट ने जगह जगह जलाया अलाव

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कड़ाके की ठण्ड से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान है। गिरते पारे के कारण सभी परेशान हैं, रात में पारा गिर कर 6 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में जहाँ शासन स्तर पर तहसील द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है, वहीं समाज सेवा में रत अंश फाउंडेशन के सदस्यों ने अध्यक्ष के साथ बरहज क्षेत्र पड़री गजराज, बहोर, पोखर भिण्डा, बरठा के अतिरिक्त अन्य कई गांवों में अलाव जलाने का कार्य कर रहे हैं।
अभय पाण्डेय ने कहा कि, मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
वही प्रदेश अध्यक्ष पण्डित विनय मिश्र ने कहा कि जो भी हमारे सदस्य हैं सबको अलाव के साथ पशुओं के लिए पुराने कम्बल आदि कि व्यवस्था करते हुए,उनके देखभाल के लिए भी लोगो को प्रेरित किया जा रहा है।
इस दौरान देवेन्द्र मिश्र, अमित कुशवाहा, सुदिस मौर्या, रवि तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, डॉ राजीव दुबे, गोलू , अनमोल, अभिनव, मानस, अवधेश पाल आदि सभी अपना अमूल्य सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments