बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपदीय यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुचारु व सुदृढ़ बनाने के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा सभी ई-रिक्शा की नम्बरिंग की जा रही है।
सभी ई-रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
जिससे ई-रिक्शा द्वारा किसी भी प्रकार की दुर्घटना करने पर, यातायात उलंघन या किसी आपातस्थिति में आम-जनमानस द्वारा ई-रिक्शा पर लिखे नम्बर को आसानी से पढ़ा जा सके तथा यातायात पुलिस को बताकर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही कराई जा सके।
सामान्यतः ई-रिक्शा का नंबर प्लेट बहुत छोटा होता है जिसे कोई व्यक्ति ठीक से पढ़ नहीं पाता, cctv में भी ट्रेस करना कठिन होता है! इसीलिए सभी ई-रिक्शा के आगे पीछे बड़े अक्षरों में नंबरिंग किया जा रहा है.
यातायात व्यवस्था/सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, शहर में जाम की समस्या से निजात पाने हेतु निर्धारित रूट व्यवस्था के अनुपालनार्थ ई-रिक्शा चालकों निर्धारित रूट पर ही चलने हुेत निर्देशित किया गया।
इस दौरान सभी को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी जागरुक किया गया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…
देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…