Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 2 लोगों को किया गया...

जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 2 लोगों को किया गया जिला बदर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू राजस्व)/मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि जनपद में जिलाधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर धारा-3/4 उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी, जिसके परिप्रेक्ष्य में अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) / मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया के न्यायालय से 02 लोगों को माह जुलाई, 2023 में 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है और संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामीला कराने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण है, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
रुद्रपुर थाना अंतर्गत भोला प्रसाद पुत्र विदेशी, ग्राम जंगल पिपरा तथा खुखुन्दू थाना अंतर्गत दुर्गेश यादव पुत्र जंग बहादुर यादव, निवासी खखडी को आपराधिक कृत्य हेतु जिला बदर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments