
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम प्रशासन नगर वासियों को स्वस्थ सुरक्षित वातावरण में रखने के लिए सदैव प्रत्याशील रहते हुए एयर क्वॉलिटी इंडेक्स बेहतर बनाने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव कराकर वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा रहा हैं,जिससे गोरखपुर वासी स्वच्छ वातावरण में रह सके।
नगर निगम हवा में धूल कणों को कम करने के लिए कई तरह के उपाय कर रहा है, वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम इन दिनों वॉटर स्प्रिंकल करा रहा है। नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर वासियों को शुद्ध वातावरण में रहने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर मशीन से शहर के भीड भाड़ वाले स्थान पर 2 शिफ्ट में सुबह और शाम को 4 -4 घन्टे के लिए मशीनों को विशेष रूप से चलाया जा रहा हैं। वाटर स्प्रिंकलर से सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है मशीनों द्वारा सड़क के किनारे लगे पेड़ पौधों पर विशेष रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे पेड़ पौधे पर धुलकण एकत्रित ना हो सके और गोरखपुर नगर वासी स्वच्छ वातावरण में रह सके।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस