शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आप को बता दें उत्तर प्रदेश में इस समय हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा चल रही है, वही बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बनाये गए कंट्रोल रूम का, एडीएम फाइनेंस एवं वित्त त्रिभुवन सिंह ने निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा में कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कॉलेज के क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। मंगलवार की सुबह सबसे पहले एडीएम वित्त एवं फाइनेंस त्रिभुवन सिंह शहर में बने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच कर कंट्रोल रूम में उन्होंने कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी प्राप्त की । उसके बाद एडीएम देवी प्रसाद इंटर कॉलेज पहुंचे और क्लास रूम में जाकर निरीक्षण किया। यहां पर भी बनाये गए, कंट्रोल रूम का एडीएम ने निरीक्षण किया। जिसमें क्लासरूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चलते हुए पाए गए ।निरीक्षण के दौरान एडीएम ने परीक्षा में ड्यूटी कर रहे, अध्यापकों से कहा कि सरकार का उद्देश्य बोर्ड की परीक्षा में पारदर्शिता लाना है, इसीलिए हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन हो सकें, इसके लिए सभी अध्यापकों को भी सहयोग देना होगा।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…