पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ निकला वीर सैनिकों के सम्मान मे तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के नारों से गूंजा शौर्य तिरंगा यात्रा

फैज ईनाम की रिपोर्ट

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उपनगर के डाक बंगला से गांधी चौक होते हुए गांधी चौक तक वीर सैनिकों के सम्मान मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद विधानसभा सलेमपुर मे राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं व सैकड़ों की संख्या मे स्थानीय लोग भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए जो सिंचाई विभाग के डाक बंगला से प्रारंभ होकर बापू इंटर कालेज ,कोतवाली ,सोहनाग मोड़ ,बस स्टेंड होते हुए गांधी चौक पहुंचा।इस तिरंगा यात्रा के जरिए भारतीय सेना का आभार जताने के साथ इकठ्ठा हुए सभी लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस यात्रा के जरिए सेना और सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की समाप्ति हुई । राज्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सेना के पराक्रम के साथ देश को गौरवांवित किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सेना के पराक्रम के साथ आज देश सुरक्षित हाथों में है इस भव्य तिरंगा यात्रा मे पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे वही आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान की जमकर आलोचना की गई। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सीएचसी सलेमपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उदघाटन किया और बताया कि गरीब जनता को दवाइयां सस्ते में उपलब्ध कराई जाएगी प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजना जन औषधि केंद्रों से दवाइया हर गरीब ,सामान्य लोगों को मिलेगी। जन औषधि के उदघाटन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे आई मंत्री विजय लक्ष्मी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी , अधीक्षक अतुल कुमार ,पूर्व विधायक काली प्रसाद व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, अवनीश चंद्र मिश्र, हाकिम सिंह, पुनीत शाही, जयनाथ कुशवाहा, रामजी सिंह, राकेश राजभर, अमित गौतम, राजीव मिश्रा, विनय पांडे, उमाकांत मिश्रा, अनूप मिश्रा, राणा सिंह, अशोक तिवारी, इंद्रजीत मौर्य, अमरदत्त यादव, अखिलेश योगी, लल्लन सिंह, कुंजबिहारी पाण्डेय, अजीत मिश्रा हिमांशु मिश्रा पवन गुप्ता समेत अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago