प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

300 बेड के नए वार्ड निर्माण का जायजा, दिये सुधार और संवेदनशीलता के निर्देश

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जनपद के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल एवं नौबतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं दी जाएं, और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की सुविधा के लिए संवेदनशील एवं सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 300 बेड के अतिरिक्त वार्ड का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन कार्यों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने आईसीयू वार्ड, पेसेंट वार्ड, आकस्मिक कक्ष, ओपीडी तथा निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य कक्षों का भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
साथ ही, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत पर्चा बनाने की प्रक्रिया को मरीजों के लिए सरल एवं सहज बनाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने वहां की सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया और इन्हें लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ने नौबतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभागार, कक्षाएं, जिम कक्ष, खेल ऑडिटोरियम हॉल सहित विभिन्न कक्षों का भ्रमण किया। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर रहे विद्यार्थियों से उनके भविष्य की योजनाएं जानीं और आवश्यक सुझाव भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, सीएमओ डॉ. वाई. के. राय, मुख्य अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago