कौशल विकास के जरिए दिव्यांगजन बनेंगे हुनरबाज..प्रदीप सिंह

कैंप में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और मऊ जनपद के आए दिव्यांगजन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) अमरवाणी पुनर्वास केंद्र ताजोपुर मऊ की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित समर कैंप का रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह द्वारा विधि विधान पूर्वक दीप प्रज्वलित करके और फीता काटकर शुभारंभ किया गया। यहां दिल्ली से चलकर आए एक दृष्टिहीन युवा ने वाराणसी गाजीपुर चंदौली और मऊ जनपद के दृष्टिहीन जनों को उन्नत की राह पर चलने का टिप्स दिया और कहा कि समाज की मुख्य धारा में आगे बढ़ाने की जरूरत है कभी भी भीख नहीं मांगने का प्रयास करें। समर कैंप का उद्देश्य दिव्यांग जनों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरित किया जाना है।

दीप प्रज्वलित करके फीता काटकर समर कैंप का आरंभ करने के दौरान मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट प्रदीप सिंह ने कहा कि अपने हुनर के जरिए खुद और समाज का विकास कर सकते हैं इसलिए समर कैंप में अधिक से अधिक ज्ञान का आयोजन कीजिए ताकि अपनी आर्थिक स्थिति आप खुद मजबूत कर सकें।

संस्था के निदेशक जूलियन ने कहा कि संस्था आपको हर संभव मदद देगी लेकिन खुद काआत्मविश्वास पैदा करने की जरूरत है, तभी आर्थिक उन्नत हो सकती है। सह निदेशक प्रेमचंद ने सभी के प्रति आभार जताया। समस्त फादर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर व मऊ से उपस्थित दिव्यांगजनों ने प्रेरणादाई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दिल्ली से आए दृष्टिहीन युवा विशाल कुमार ने आह्वान किया कि अपने शारीरिक अक्षमताओं को देखने के बजाय भगवान ने हमें कुछ क्षमताएं दिए हैं, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा एवं अपने रुचियां पहचानते हुए अपने जीवन को निखारना होगा, और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा ।

कई विषयों के प्रति मुख्य अतिथि रोटेरियन एडवोकेट प्रदीप सिंह द्वारा जागरूक किया गया। वहीं संस्था के निदेशक ने दिव्यांगजानों जरूरतमंदों को रोजगार हेतु सहयोग देने एवं जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
रोजगार संबंधित अगरबत्ती बनाना, फिनायल, हार्पिक डिटर्जेंट पाउडर, साबुन, सिलाई, कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, एलईडी बल्ब रिपेयरिंग, एसी रिपेयरिंग आदि मुख्य रोजगार संबंधित ट्रेडों से प्रतिभागी लाभान्वित होंगे। जिसका मुख्य अतिथि ने फीता काटकर उद्घाटन किया।मौके पर संस्था के कोऑर्डिनेटर राजेश यादव, सुजीत कुमार, जयप्रकाश, उषा, रजनी व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

51 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

53 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

59 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago