डीएम के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर महिला अस्पताल, उद्योग चौराहा, सक्सेना चौक, मऊ पाकड़ चौराहा होते हुए पुलिस लाइन तक गई और पुनः उसी मार्ग से वापस लौटते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।
यात्रा में जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एसएसबी 22वीं वाहिनी के सेकंड इन कमांड सुशांत पारिकर, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एएसपी आतिश कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी,एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवान, मीडिया कर्मी सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने प्रतिभाग किया।
500 से अधिक मोटर साइकिलों पर हाथों में तिरंगा लिए हुए रैली से सड़क पर दृश्य तिरंगामय हो गया था। डीजे पर बजते देशभक्ति गीत सुनकर लोग देशभक्ति की भावना से रोमांचित हो रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य सहित राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना था।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय सद्भावना का संदेश देना था। यात्रा में लोगों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र को मजबूत करने काआवाह्न किया गया।
रैली में डिप्टी कमांडेंट 22वीं बटालियन, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी, नायब तहसीलदार सदर सहित बड़ा जनसमूह शामिल रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago