हैदराबाद कमाने गये व्यक्ति की हुई मौत

रात्रि में भोजन के बाद अपने कमरे में सोने गया व्यक्ति सोया ही रह गया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप टोला श्रीरामपुर निवासी सुदेशी साहनी पुत्र शेषमन साहनी उम्र 40 वर्ष जो हैदराबाद मे पेन्ट के ठेकेदारी का काम करता था। करीब 25 दिन पहले वह घर से हैदराबाद गया था। बीते सोमवार की रात खाना खाकर वह अपने कमरे मे सोया और सोया ही रह गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जब देर तक वह नही जगा तो कुछ मजदूर उसे जगाने के लिए उसके कमरे पर गए लेकिन वह अपने विस्तर पर मृत पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मौत की खबर सुन कर घर मे कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर गुरुवार की देर रात हैदराबाद से गांव लौटे। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने दाह संस्कार किया।
मृतक सुदेशी साहनी का शव घर पहुंचते ही पत्नी गीता, पुत्री मधु 13 वर्ष महिमा 10 वर्ष रीमा 5 वर्ष मासूम पुत्र शिवशंकर 7 माह का रो – रो कर बुरा हाल है।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago