नन्हे-मुन्ने ने जीवंत किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वरूप

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को राष्ट्र वंदन समिति के तत्वाधान में स्वतंत्रता के अमृतोत्सव को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी, आयोजित सप्त दिवसीय कार्यक्रम में रूप सज्जा प्रतियोगिता से हुआ जिनमें विभिन्न विद्यालयों में सैकड़ों नवनिहालों ने भाग लिया।शिवालिक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, भारत माता, दुर्गा माता आदि बन कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने अपने ग्रुप सज्जा के अनुसार उस पात्र को जीवंत करते हुए उनके प्रसिद्ध उद्घोष भी लगाएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवालिक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निर्मल साहनी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्मल ने कहा कि आज के बच्चों में देश प्रेम और संस्कार की भावना को जागृत करना बहुत जरूरी है, क्योंकि जैसे-जैसे भारत में विकास का क्रम आगे बढ़ना है वैसे वैसे कहीं परिवारों में संस्कार छूटता जा रहा है हमको विकास के साथ संस्कार को भी लेकर चलना है, क्योंकि जब संस्कार बचा रहेगा तभी धर्म बचा रहेगा जब धर्म बचा रहेगा तो हम बचे रहेंगे।समिति का यह प्रयास बहुत ही अनुकरणीय और प्रशंसनीय है जिन्होंने इस कार्यक्रम को नौनिहालों के बीच में आयोजित किया है हम सब को भी आगे आकर अपने घरों में बच्चों को धर्म और संस्कार की शिक्षा देना अति आवश्यक है।प्रतियोगिता की संयोजीका रूपरानी रही तथा निर्णायक मंडल के रूप में स्कूल की प्रधानाचार्य साहनी माया गुप्ता, रूपरानी, स्वीटी, माही, मनोरमा, पाल उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शिवालिक विद्यालय की अध्यापिका ने किया।विभिन्न आयु वर्गो में सभी बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल की प्रधानाचार्य तथा सभी अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

3 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

3 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

4 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

4 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

4 hours ago