जनता की समस्या को सदन से लेकर सडक तक लडेगी सपा – विजय रावत

भाजपा को जनता के समस्या से कुछ लेना नहीं – विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरहज नगरपालिका के मोहाव गांव में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार के शासनकाल में असहिष्णुता और लोकतंत्र की अवमानना बढ़ी है। संसद में जनता की आवाज दबाई जा रही है, और सत्तासीनों के विरोध में बोलने पर उन्हें यातनाएं झेलनी पड़ती है। समाज का हर वर्ग भाजपा की गलत नीतियों के चलते आंदोलित और आक्रोशित है। उसे अब 2024 का ही इंतजार है, जब वह अपने मताधिकार से अंहकारी भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगा।भाजपा राजनीतिक सत्ता पाने के लिए धर्म का दुरूपयोग करने से संकोच नहीं करती है। देश में सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाने के लिए भाजपा कट्टरता को बढ़ावा दे रही है। बुलडोजर संस्कृति अपनाकर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को लगातार डराया जा रहा है। इससे देश में आतंक का माहौल बना है। भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति जनजीवन को विषाक्त बना रही है।
भाजपा राज में अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। महिलाएं और बच्चियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग लगातार नोटिसें दे रहा है। इस सबके बावजूद अपराध कम नहीं हो रहे हैं। अपराधी बेखौफ हैं। लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं रोज ही होती है। भाजपा राज में जंगलराज है।
भाजपा जनता के बुनियादी मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी से भागती है। अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है, भाजपा को प्रदेश के विकास से कोई मतलब नहीं है। सत्ता के लिए भाजपा अराजकता फैला रही है। अराजक तत्वों और दंगाइयों को प्रश्रय दे रही है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकारों ने जनता को गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं किया,जनता भाजपा की कुत्सित चालों को समझ गयी है।
समाजवादी पार्टी सार्वजनिक बंधुत्व की भावना के प्रसार के लिए ही सामाजिक न्याय के लिए जोर देती रही है। समता और सम्पन्नता समाजवाद के मूल मंत्र है। विकास के लिए सामाजिक सद्भाव और शांति व्यवस्था का होना पहला शर्त है। लोकतंत्र में किसी भी तरह की असमानता और अन्याय के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। इस दौरान राजा राम यादव, विकास यादव सुरेंद्र सिंह अनिश शर्मा सुबोध कुमार, रोहित मदेशिया ,विपीन सिंह, अरुन यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago