Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन हेतु समय सारिणी निर्गत

पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन हेतु समय सारिणी निर्गत

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक प्रस्तावित समय-सारिणी निर्गत कर दिये गये है।उन्होंने बताया कि सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार किया जाना
7 अगस्त से 8 सितम्बर तक निर्धारित है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 8 अगस्त से 15 सितम्बर तक। छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 10अक्टूबर तंक। जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डिजिटल हस्ताक्षर द्वारा लॉक/अग्रसारित किये जाने की तिथि 01नवम्बर से 20 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने उक्त के क्रम में जनपद में संचालित पूर्वदशम स्तर के समस्त विद्यालय / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है कि, शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु छात्रवृत्ति योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए सुसंगत शासनादेशों / छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन ससमय करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments