जब तक बकाया पैसा नहीं मांगा तो बना रहा भगवान जब बकाया पैसा मांग दिया तो गवानी पड़ी जान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बताया जा रहा है कि बहावनपुर गांव निवासी सोनू पासवान पुत्र शंकर पासवान रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में गुड्डी सोनकर पत्नी धर्मेंद्र सोनकर को दुकान करने के लिए रुपए 50000 नकद दिया था।
जब तक पैसा नहीं मांगा तब तक तो गुड्डी आदि के लिए भगवान बना रहा, मगर जब 18 जुलाई को बकाया पैसा मांगने गया उसी बीच जमकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिससे सोनू पासवान पुत्र शंकर पासवान को गंभीर चौट आई जिसका इलाज बीएचयू में चल रहा था इसी बीच बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
चिकित्साकीय परीक्षण के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया, मौके पर कोई अप्रिय घटना ना घटे मोर्चा संभालने के लिए एसडीएम सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता व सी ओ सगड़ी तथा थानाध्यक्ष रौनापार थानाध्यक्ष बिलरियागंज कोतवाल बिलरियागंज सहित पीएसी के जवान मौके पर लगा दिए गए ।
इस बीच उप जिला अधिकारी सगड़ी ने रोड जाम करने वालों को समझाने का तमाम प्रयास किया किंतु बात नहीं बनी।
क्यों कि पीड़ित पछ अपने मांग पर अड़ा रहा जो संभव नही था और एसडीएम के कार्य क्षेत्र से बाहर का था फिर भी एसडीएम बार-बार भरोसा दिलाते रहे पीड़ित पक्ष को कि हम आपके साथ न्याय करेंगे।
अनाथ बच्चों के लिए तथा विधवा महिला के लिए प्रधान सेक्रेटरी और लेखपाल से सरकारी जमीन तलाश कर, इन्हें आवास मुहैया कराएंगे और जो भी सरकारी योजनाओं से लाभ बनता है सब दिलाएंगे ।आप लोग जाम समाप्त करके शव का दाह संस्कार करदीजिये, किंतु 3 घंटा जाम चलने के बाद जब मामला नहीं बना तो एसडीएम साहब मौके से उठकर किसी दूसरी जगह अन्य कार्य के लिए रवाना हो गए
तथा मौके पर पुलिस पुलिस मौजूद है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago