आज तक गरीबों, दलितों के विकास के लिए केवल कांग्रेस ने किया हर कार्य – विश्वविजय सिंह

कांग्रेस ने किया परसिया भंडारी ,कसिली में दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे दलित संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के परसिया भंडारी और कसिली में चौपाल का आयोजन जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान दलित समाज के शिक्षक, डॉक्टर, समाज सेवी लोगों से दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि आज तक दबे कुचले, दलितों व गरीबों के विकास के जो भी कार्य हुए व योजना बनाई गई वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही किया है। आज यह समाज पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने में ही अपनी भलाई समझ रहा है।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज भाजपा बाबा साहब आम्बेडकर के बनाए गए संविधान को बदलने का काम कर रही है। जिससे कि यह समाज। और आमजन परेशान हो।कांग्रेस ने ही दलित समाज को अन्य समाज के बराबर अधिकार दिलाकर सम्मान के साथ जीने का मार्ग प्रशस्त किया। प्रदेश सचिव कौशल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव गरीबों मजलूमों की आवाज उठाकर उनको न्याय दिलाने का काम किया है। चौपाल को पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, मोहन प्रसाद,रमाशंकर प्रसाद, रोहित यादव,चंद्रकेतु सिंह, आनंद शंकर,आलोक त्रिपाठी, राजन,सुनील द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, मनोज मणि, गणेश गिरि, संजय प्रसाद,व्यास दुबे आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago