ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चौकी क्षेत्र के संवेदनशील मार्गों पर 24 घंटे होगी पैनी नजर
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटी सीमा चौकी सेवतरी में ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। यह चौकी सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील श्रेणी में आती है,क्योंकि यह सीधे अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ी है और यहां संदिग्ध गतिविधियों की संभावना अधिक रहती है। रविवार को चौकी प्रभारी गोविन्दर यादव ने अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, सुनील कुमार, वीरेंद्र मौर्य और कांस्टेबल दीपक प्रसाद के साथ चौकी क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों सेवतरी बीओपी झिगटी रोड, सेवतरी नाका, मर्यादपुर पहाड़ी टोला और मर्यादपुर प्रमुख तिराहा पर चार नये अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए। इसके अलावा, पूर्व में लगाए गये छः प्रमुख मार्गों पर लगे कैमरों की मरम्मत कर उन्हें पुनः सक्रिय किया गया। अब चौकी क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सकेगी।
इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि यह कदम सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए उठाया गया है। इन कैमरों से संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की पहचान आसान से होगी, साथ ही किसी घटना के घटित होने पर पुख्ता सबूत भी उपलब्ध होंगें। उन्होंने यह भी कहा कि निगरानी तंत्र से तस्करी, अवैध आवागमन और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम होगी। इससे सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भी सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाया गया यह आधुनिक सीसीटीवी कैमरे आने वाले समय में अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।
आगरा राष्ट्र की परम्परा | सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से…
24 नवंबर के स्नान पर रहेगी खास नजर; CCTV से लेकर गोताखोरों तक का इंतजाम…
राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक अन्याय, क्षतिपूर्ति, कर्ज राहत और जलवायु न्याय पर बहस तेज…
लोकतंत्र एक ‘नारा’ नहीं, जनता का परम अधिकार हैसत्ता का अहंकार और जनता की ताकत…
Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…
फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…