04 घंटे पूर्व ही मिल जाएगी वज्रपात की सूचना,एप हुआ लांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सीजन में वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में समय पूर्व वज्रपात की चेतावनी प्राप्त हो जाने से मानवीय क्षति को रोका जा सकता है। समय पूर्व चेतावनी प्राप्त करने में दामिनी एप एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। दामिनी एप के माध्यम से चार घंटे पूर्व वज्रपात की सूचना मिल जाती है, जिससे आकस्मिक मौसमी बदलाव होने की स्थिति में मानवीय क्षति को रोका जा सकता है।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी द्वारा वज्रपात की पूर्व चेतावनी एवं अलर्ट प्रेषित किये जाने हेतु ‘दामिनी एप’ विकसित किया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दामिनी एप लगभग 20 किमी० व क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 04 घंटे पूर्व प्रेषित करता है जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि वज्रपात की पूर्व चेतावनी / अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये दामिनी एप को जनपद, तहसील, ग्राम ब्लाक स्तर के सम्बन्धित अधिकारियों, समस्त ग्राम प्रधानों, लेखपालों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा एप को डाउनलोड करें तथा आम जनमानस को भी दामिनी एप को डाउनलोड करने के लिये प्रेरित करें, जिससे वज्रपात की पूर्व चेतावनी / अलर्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके तथा वज्रपात से होने वाली क्षतियों को कम किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

13 minutes ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

8 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

9 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

9 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

9 hours ago