
घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी के रहने वाले शैलेश कुमार यादव पुत्र इंजिन्दर यादव देवरिया से अपने घर कुशहरी जा रहा था। कुशहरी गांव में जैसे ही पहुंचा वहां तीन लड़के खड़े मिले जो उसी गांव के थे और रोकते हुए गाली देने लगे और बहसबाजी करते हुए, तलवार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।
सूचना मिलते ही परिजनों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और बरियारपुर थाने को सूचना दी। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ।
