संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल तहसील में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के मृत्यु होने से रिक्त हुई सीट पर गुरुवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसी पल-पल निगाह रखे रहीं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे मतगणना होगी। उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने बूथों का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बिना किसी दबाव के पूर्ण ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ मतदान का कार्य पूरा करने के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों को देते रहे।
प्रप्त विवरण के अनुसार गुरुवार को बेलहर विकास खंड के लोहरौली ठकुरआई गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमावती देवी की मृत्यु होने से सीट रिक्त हुई थी। गुरुवार को तीन बूथ 84, 85, 86 पर कुल 1556 मतदाताओं में से 845 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैदान में कुल तीन प्रत्याशी है। चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान सभी वर्ग के लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें मेंहदावल एसडीएम राजेश्वर सिंह और सीओ मेंहदावल राजीव यादव लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…