टीकाकरण व गर्भवती महिलाओ के जांच में लापरवाही अक्षम्य : डा. अमित गुप्ता

बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परंपरा) बड़हलगंज विकास खंड के डेरवा पीएचसी के सभागार में आशा,एनम व सीएचओ की मिटिंग स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.अमित गुप्ता ने सोमवार को किया। बच्चों के टीकाकरण कि खराब प्रगति पर उन्होंने आशा व एनम को जमकर फटकार लगाई। हर गांव में आशा की नियुक्ति होने के बाद भी टीकाकरण की खराब प्रगति पर आशा एनम व सीएचओ तीनो को चेतावनी देकर कार्य की रफ्तार तेज करने को कहा। उन्होंने गांवो में छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओ के टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम लगाकर आशा एनम व सीएचओ के कार्यो की निगरानी की जा रही है।

कार्यो में तेजी न लाने व लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई तय है। सीएचओ से कहा की प्रत्येक दिन गांवो में जाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर बैठना है जो सीएचओ उपकेन्द्र पर अनुपस्थित मिलेगा उसकी रिपोर्ट सीएमओ के यहा भेज दी जायेगी। गर्भवती महिलाओ व छोटे बच्चो का विशेष ध्यान देकर उनको समय समय से टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओ के लिए एम्बुलेंस हर समय उपलब्ध है। आशा की जिम्मेदारी है की वह समय से गर्भवती महिलाओ को अस्पताल तक पहुचाये। उन्होंने नवनियुक्त सीएचओ को आशा, एनम के कार्यो में सहयोग करने का निर्देश दिया। इस दौरान डा. मीना वर्मा, डा.राकेश गुप्ता,बीपीएम गुलामोइद्दीन,फार्मासिस्ट दानिश, रविकांत,सुधा, प्रभा तिवारी, यास्मीन, सिंधु देवी आदि लोग मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

16 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

26 minutes ago

शुक्रवार राशिफल: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कई राशियों के लिए नई…

41 minutes ago

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

11 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

11 hours ago