पूर्व विधायक डाॅ०सत्य प्रकाश मणि सहित तीन शिक्षक बने प्रोफ़ेसर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)4 सितम्बर.. संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया के चार सहयुक्त आचार्यों डॉ० मंशा देवी, (विभागाध्यक्ष-हिन्दी) डॉ० सत्यप्रकाश मणि (विभागाध्यक्ष-राजनीतिविज्ञान) डॉ० अशोक सिंह(विभागाध्यक्ष-समाजशास्त्र) एवं डाॅ० शैलेन्द्र कुमार राव(हिन्दी) को दिनांक 03.09.2022 को गोरखपुर विश्वविद्यालय (अतिथि गृह) में सम्पन्न हुई चयन समिति की बैठक में प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई।विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये विषय विशेषज्ञों ने उनके अकादमिक सक्रियता, प्रकाशित शोध कार्य एवं महाविद्यालय में उनके योगदान के आधार पर उन्हें प्रोफेसर पद पर संस्तुति प्रदान की जिसके साथ ही देवरिया सदर के पूर्व विधायक एवं राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया जनपद के महाविद्यालयों मे राजनीति विज्ञान के प्रथम प्रोफ़ेसर हो गए। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र, प्राचार्य प्रो० अर्जुन मिश्र,प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, डाॅ श्रीश मणि त्रिपाठी, प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय, प्रो नाजिश बानो, प्रो वाचस्पति द्विवेदी, प्रो अरविन्द कुमार, डॉ० भूपेश मणि त्रिपाठी (संयोजक आई०क्यू0ए0सी0), डॉ० विवेक मिश्र, डॉ० चन्द्रेश बारी,डाॅ तूलिका पाण्डेय, मंतोष मौर्य, डॉ० राजकुमार गुप्ता, डॉ० विद्यावती गुप्ता, प्रियंका राय, डॉ० शगुफ्ता अफरोज,सुजीत कुमार,डाॅ मनोज मिश्र,डाॅ उमेश दूबे एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने बधाई दी।

संवादाता देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम, 20 जून तक पूरी होगी मकानों की गणना

जनगणना कार्य में तेजी, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिए गए आवश्यक निर्देश संत कबीर नगर…

39 minutes ago

नई दिल्ली में चार लोकतांत्रिक शक्तियों का मंथन: क्या चीन की चुनौती का जवाब बन चुका है क्वॉड?

दिल्ली में क्वॉड का रणनीतिक मंथन: क्या अब बदल जाएगी वैश्विक शक्ति व्यवस्था? ✒️ लेखक…

50 minutes ago

चांद दिखने के बाद बदली बकरीद की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में 27 मई 2026…

1 hour ago

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

4 hours ago