Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedविद्यासागर-शिक्षा कार्यशाला मे भाग लेंगे पूर्वी चंपारण जिले के तीन शिक्षक

विद्यासागर-शिक्षा कार्यशाला मे भाग लेंगे पूर्वी चंपारण जिले के तीन शिक्षक

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् ने जारी की सूची

मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना के पत्रांक-3289 21.11.2023 के आलोक मे विद्यासागर-शिक्षा कार्यशाला मे भाग लेने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 60 शिक्षकों का चयन किया गया है।
पूर्वी चंपारण जिले से उक्त कार्यशाला मे शामिल होने के लिए तीन शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमे मुख्य रूप से मृत्युंजय कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला, पताही एवं विनोद कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेलाहीराम पूर्वी, पताही तथा ओमप्रकाश सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया कन्या, केसरिया शामिल है।
जिले से चयनित तीनो शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ साथ सैकड़ों शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments