Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में तीन लोग घायल, देवरिया से इलाज कर लौटते समय...

सड़क हादसे में तीन लोग घायल, देवरिया से इलाज कर लौटते समय हुआ हादसा

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर बीगही के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब गलत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने सामने से टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्शी करमौली, थाना बनकटा भाटपार रानी निवासी रवि खरवार, अपनी मां ललझरिया देवी (उम्र 50 वर्ष) और बहन के साथ मां का इलाज कराने देवरिया गए थे। इलाज के बाद सभी वापस सोहनपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे सलेमपुर से पहले बीगही के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे लालू कुशवाहा की मोटरसाइकिल ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में रवि, उनकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments