संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के करमवा चौराहे पर शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो छात्र और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
घायलों को तत्काल पास स्थित चंदन मेडिकल स्टोर के निकट गैस गोदाम पर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।
