पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को मारी गई गोली मामले में तीन नामजद

3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानंगज (जीराबस्ती) के समीप बुलेट सवार टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम को मारी गई गोली मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल छात्र नेता के पिता की तहरीर के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
छात्रनेता शिप्रान्त सिंह शनिवार की देर शाम बुलेट से घर लौट रहे थे, हनुमानंगज (जीराबस्ती) के पास बाइक सवार बदमाशों ने शिप्रान्त को लक्ष्य कर गोली मार दी। शिप्रान्त को दो गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के लिए घायल शिप्रांत को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
पुलिस को दिये तहरीर में सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माईन निवासी शिप्रांत के पिता पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की शाम करीब आठ बजे के आसपास शिप्रान्त सिंह गौतम मोटर से घर वापस आ रहे थे,कि घात लगाए बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

15 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago