Categories: Uncategorized

ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

थाना कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर टाउन हॉल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी शिवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं। बता दें कि बीते दिनों शिवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदम दर्ज हुआ था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि उसमें काम करने वाले तीन व्यक्ति टाउन हाल के पास स्थित अपने आफिस से कुछ आवश्यक कागजात लेने की फिराक में है। पुलिस टीम ने उक्त जगह की घेराबंदी कर तीनों आरोपी सचिन कुमार पुत्र जयनाथ राम निवासी गुरगुजपुर थाना रसड़ा, जितेन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र राम निवासी विशुनपुरा थाना गड़वार बलिया व अनिल पुत्र राज मंगल प्रसाद निवासी रघुनाथपुर थाना रसड़ा बलिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

16 hours ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

17 hours ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

17 hours ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

17 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

17 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

19 hours ago