सुकमा मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, महिला नक्सली भी शामिल; 2025 में अब तक 284 नक्सलियों का सफाया

रायपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में हुई, जहां माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

ये भी पढ़ें –EOW जांच में नया मोड़, IPC 420 के तहत बढ़ी कानूनी मुश्किल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 18 दिसंबर की सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऑपरेशन को बेहद सतर्कता के साथ अंजाम दिया गया। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद होने की भी संभावना जताई जा रही है। अभियान के पूरी तरह समाप्त होने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस ताजा कार्रवाई के साथ ही वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में अब तक मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों की संख्या 284 तक पहुंच गई है। इनमें से सबसे अधिक 255 नक्सली बस्तर क्षेत्र में ढेर किए गए हैं, जिसमें बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा समेत सात जिले शामिल हैं। वहीं रायपुर रेंज के अंतर्गत गरियाबंद जिले में 27 नक्सली मारे गए हैं। दुर्ग रेंज के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 16 दिसंबर को बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इनमें सात महिलाएं भी शामिल थीं और 26 नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी और आंध्र-ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे। लगातार हो रही मुठभेड़ और सरेंडर की घटनाएं छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

18 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

19 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

19 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

1 day ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago