Saturday, February 28, 2026
Homeआजमगढ़नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप मे तीन को जेल

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप मे तीन को जेल

अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों के मोबाइल पर भेजते थे।

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली एक मानसिक रोग से पीड़ित नाबालिग बच्ची को कुछ दरिंदों ने अगवा कर, उसके साथ दुष्कर्म किया था।इतना ही नहीं दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बना कर पीड़िता के गाँव मे किसी की मोबाईल पर भेज रहे थे । जानकारी होने पर इस सम्बन्ध मे पीड़िता की मां ने कप्तानगंज थाना मे सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे पुलिस ने शनिवार को तीन नामजद अभियुक्तों को नेवादा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया की मैं ने जुलाई 2022 में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, उसकी नाबालिग पुत्री छह जून को अचानक घर से गायब हो गई। वह मानसिक रुप से बीमार भी है। सभी नात रिश्तेदारी में पता करने के बाद भी कुछ ज्ञात नहीं हो सका है।
बाद में पता चला कि उसे दीपक निवासी गौरा अपने बड़े पिता बगेदू व उनके लड़के प्रेमचंद के सहयोग से अपने फूफा कपिल निवासी, उसर कुठता थाना महराजगंज ले गया। जहां उसे साजिश के तहत दीपक ने कहीं गायब कर दिया। अब गांव की ही एक लड़की के मोबाइल पर मेरी बेटी के साथ गंदी-गंदी फोटो भेज रहा है। इतना ही नहीं दीपक अपने मोबाइल से धमकी देता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जिसमें दीपक, बगेदू, प्रेमचंद, कपिल, सुबाष सिंह, सर्वेश सिंह, सोनी सिंह नामजद किए गए। क्राइम ब्रांच द्वारा इस मुकदमे की विवेचना की जा रही थी। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने तीन अभियुक्तों सुबाष, सर्वेश व सोनी को नेवादा तिराहा महराजगंज रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे नाबालिग को दीपक की ऑटो से जबरन उठा कर ले गए थे, और चार दिन तक सोनी के उसुर कुढ़वा स्थित घर पर रखा, जहां उसका निर्वस्त्र वीडियो बना कर उसके पिता, भाई व नात रिश्तेदार के मोबाइल पर भेजते थे। इसके बाद पीड़िता का सुबाष सिंह से भंवरनाथ मंदिर शादी करा दिया। तब से दोनों पति-पत्नी की तरह रहते हैं। शादी कराने के नाम पर सुबाष सिंह के पिता से सर्वेश व सोनी ने 85 हजार रुपये भी लिए थे। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों का पुलिस ने चालान कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments