जनपद बहराइच के थाना रिसिया में कांस्टेबल की थीं तैनाती
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मदन कोठी गांव के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में कार पीछे से जा घुसी जहां हादसे में जिले के रिसिया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल व बेटा और चालक की मौत हो गई जबकि पत्नी और एक बेटा समेत दो घायल हैं उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है,गाजीपुर जनपद सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी सुरेश कुमार त्यागी की तैनाती रिसिया थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर थी वह परिवार के साथ गांव में थे और सोमवार को ड्यूटी के लिए हेड कांस्टेबल सुरेश त्यागी उर्म लगभग 50 वर्ष रिसिया के लिए रवाना हुए थे इसके लिए उन्होंने थाना क्षेत्र के भोपतपुर चौकी निवासी याकूब पुत्र मोहिउद्दीन को गाजीपुर बुलाया था।
कार में चालक के साथ हेड कांस्टेबल सुरेश त्यागी, पत्नी पुष्पा त्यागी उर्म लगभग 42 वर्ष और बेटा बासू उर्म लगभग दो वर्ष और एक अन्य बेटा सवार थे,कार लखनऊ से होते फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी गांव के निकट पहुंची जहां कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी जिसपर आसपास के लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी को मिला और पुलिस टीम के साथ थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने दो वर्ष के बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य सभी को किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ में इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल सुरेश त्यागी और कार चालक याकूब की मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटे का इलाज चल रहा है प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खड़े ट्रैक्टर ट्राली में कार पीछे से जा घुसी थी जिसके चलते हादसा हुआ है और मृतक हेड कांस्टेबल के गांव को सूचना दी गई है, परिवार के लोग जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं उधर रात में जिला अस्पताल में पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार ने टीम के साथ पहुंच कर हादसे के बारे में जानकारी लिया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…
39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
देश भर से आए संतों ने कराया मानस रसपान बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)नगर के श्रीकृष्ण इण्टर…
34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…
हजारों अकीदतमंदों ने मज़ार पर दी हाजिरी सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सभी आस्था के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…