Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगैस सिलेंडर फटने से उड़े तीन मकान,एक की मौत और तीन घायल

गैस सिलेंडर फटने से उड़े तीन मकान,एक की मौत और तीन घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के ग्राम पंचायत झाला में सोमवार को बड़ी वारदात हो गई। घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे तीन मकान पूरी तरह से जमीजोंद हो गए। मलबे में दबकर एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनको अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वहीं एक बालक का सिर्फ आधा पैर मिला है, उसके शरीर का अन्य हिस्सा मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मलबे को हटवाने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला निवासी शब्बीर कि 16 वर्षीय पुत्री निशा सोमवार को घर में गैस सिलेंडर से चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। वहीं मौके पर कुछ गोला पटाखों के खोखले भी बरामद हुए हैं। इससे घटना संदिग्ध लग रही है। पड़ोसी जमील का मकान भी मलबे में तब्दील हो गया है। लेकिन जमील इस समय अजमेर यात्रा पर गए हैं। परिवार के अन्य लोग मौके से गायब हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments