बस्ती में तीन छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, गांव में तनाव, पुलिस जांच तेज

बस्ती/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीन छात्राओं के लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में चिंता और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। संत कबीर शंकर दास इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली तीन छात्राएं—दो कक्षा 11 और एक कक्षा 7 की—मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं बस्ती जिले के मोहम्मद नगर गांव की रहने वाली हैं। परिजनों ने बताया कि छात्राएं रोज की तरह तय समय पर स्कूल के लिए निकली थीं। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सबसे पहले विद्यालय प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन वहां से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद छात्राओं के लापता होने की सूचना तेजी से गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके की लगभग 70 प्रतिशत आबादी गैर-समुदाय की है और इसी स्थिति का फायदा उठाकर छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। लोगों ने इस घटना को जिले में कथित रूप से बढ़ रहे ‘लव जिहाद’ के मामलों से जोड़ते हुए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में नाराजगी और आशंका का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोनहा थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के कई थानों की फोर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।

ये भी पढ़े – US-Iran talks: मस्कट में आज परमाणु कार्यक्रम पर बड़ी बातचीत, एजेंडे पर मतभेद बरकरार

पुलिस और प्रशासन हरकत में

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और छात्राओं को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

पुलिस की सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए हैं, जिनकी लोकेशन छात्राओं के लापता होने के समय और स्थान के आसपास पाई गई है। पुलिस इन नंबरों की गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग

पुलिस को आशंका है कि छात्राओं को ट्रेन के जरिए जिले से बाहर ले जाया जा सकता है। इस आशंका को ध्यान में रखते हुए बस्ती रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख रेलवे जंक्शनों पर जीआरपी और आरपीएफ को सतर्क कर दिया गया है। छात्राओं की तस्वीरें संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध कराई गई हैं और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शांति बनाए रखने की अपील

डीएसपी कुलदीप यादव ने बताया कि पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। सर्विलांस और खुफिया तंत्र की मदद ली जा रही है और जल्द ही छात्राओं की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

फिलहाल, छात्राओं के लापता होने की इस घटना ने न केवल तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में चिंता और संवेदनशीलता का माहौल बना दिया है। पुलिस प्रशासन पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी जल्दी ठोस नतीजे तक पहुंच पाता है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

1 hour ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

1 hour ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

4 hours ago