यूपी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, डेटा सुधार के निर्देश जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को पंचायत चुनाव से जुड़े आंकड़ों में पाई गई विसंगतियों को तत्काल दूर करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद प्रदेशभर में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को औपचारिक रूप से अवगत करा दिया है। आयोग के अनुसार पंचायती राज विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के आंकड़ों में आयोग के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों से अंतर पाया गया है। इसी वजह से इन सूचनाओं को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश

चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत से जुड़े सभी विवरणों का आपस में मिलान किया जाए। आयोग ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनज़र सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के परिसीमन के बाद जो सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं, उनमें एकरूपता होना बेहद जरूरी है।
आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि पंचायती राज विभाग से प्राप्त सूचनाओं और आयोग के पोर्टल पर जनपदों द्वारा फीड किए गए डेटा में जो भी भिन्नता सामने आई है, उसे ग्राम पंचायत स्तर की सूचनाओं से मिलान कर तुरंत शुद्ध किया जाए।

ये भी पढ़े – बस्ती में तीन छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, गांव में तनाव, पुलिस जांच तेज

पोर्टल पर डेटा शुद्ध करने पर जोर

राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ शब्दों में कहा है कि डेटा की शुद्धता निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि आंकड़ों में त्रुटि रहती है, तो इससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी जनपद जल्द से जल्द सूचनाओं का सत्यापन कर सही विवरण आयोग के पोर्टल पर दर्ज कराएं।
आयोग के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है और जिला स्तर पर अधिकारी पंचायत डाटा की जांच और मिलान की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित रूप से अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव कराए जाने की चर्चा है और पूरी चुनावी प्रक्रिया लगभग दो महीने में पूरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के इन निर्देशों को पंचायत चुनाव से पहले एक अहम कदम माना जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक खामी से बचा जा सके और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराए जा सकें।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

2 minutes ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

9 minutes ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

20 minutes ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

32 minutes ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

40 minutes ago

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

4 hours ago